उत्तराखंड में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर

Flood
देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश से लबालब भरी गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। जबकि राज्य के राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्ग जगह-जगह बाधित हैं। खराब मौसम का सीधा असर प्रसिद्ध चारों धामों की यात्रा पर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

समूचे उत्तर भारत में जारी मानसूनी बारिश और भूस्खलन से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के प्रसिद्ध चार धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा मार्ग सड़क पर मलबे के कारण बंद रहा। हरिद्वार के जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा का जलस्तर बुधवार शाम खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर था। रात में इसके और ऊपर जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील गांवों में लोगों को सचेत कर दिया गया है।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने संभावित खतरे से उबरने की पूरी तैयारी कर ली है। अग्निशमन व जल सेवा विभाग को सजग कर दिया गया है। साथ ही रिजर्व पुलिस बलों को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। गंगा किनारे स्थित बिशनपुर गांव के आसपास चालीस गांव ऐसे हैं, जो तटबंध टूटने से बहाव की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी गांवों में मुनादी करा दी गई है कि लोग गांव छोड़ने को तैयार रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+