हरियाणा में फिर से बाढ़ का संकट

पंचकूला में जहां सेना की मदद लेनी पड़ रही है, वहीं यमुनानगर में भी हालात काफी खराब हो गए हैं। कैथल में भी बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पूरा कैथल शहर बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार फसलें पानी में डूबकर तबाह हो गईं हैं।
32 साल पुराना रिकार्ड टूटा
यमुना की सहायक नदियां गिरी व टौंस खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। यमुना में पानी 32 साल पुराने रिकार्ड को पार कर गया। अम्बाला में बरसाती नदियों का जलस्तर बढऩे से लोग चिंतित जरूर हुए, मगर शाम तक हालात सामान्य ही रहे। बारिश के बाद दिनभर शहर का मौसम सुहावना, तापमान गिरकर 27.49 डिग्री हो गया था। मौसम में हलकी सी ठिठुरन भी रही जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
सेना ने बचाई दो महिलाओं की जान
वहीं में पंचकूला घग्घर नदी में बुधवार सुबह 8 बजे पानी तेजी से बढ़ गया और दो महिलाएं पानी में करीब साढ़े पांच घंटे फंसी रही, जिन्हें सेना के गोताखोरों की मदद से दोपहर में सुरक्षित निकाल लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications