राजस्थान: रैगिंग के बाद इंजीनियरिंग का छात्र अस्पताल में भर्ती

इसकी वजह से छात्र तनाव ग्रस्त हो गया और बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। छात्र के पिता ने पुलिस के पास रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने तीन छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
गुजरात में वडोदरा के रहने वाले राहुल ने मात्र एक हफ्ता पहले ही यहां के आर. एन. मोदी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लिया था। राहुल के पिता का कहना है, '' सीनियर छात्रों ने राहुल को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।" शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बारे में जैसे ही पता चला, वह कोटा आए और कॉलेज प्रशासन से इसकी शिकायत की।
उन्होंने बताया, "शिकायत का सही जवाब न मिलने के कारण हमने राहुल को छात्रवास से निकालने का अनुरोध किया।" शर्मा ने बताया कि बुधवार को राहुल अचानक चिल्लाने लगा और बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications