बच्चे को दूध में पेशाब पिलाने वाली नौकरानी को सजा

हांगकांग के ईस्टर्न कोर्ट ने मंगलवार को शिशु को नुकसान पहुंचाने के इरादे से हानिकारक पेय पिलाने के आरोप में पुरवंती को एक महीने की जेल की सजा सुनायी। पुरवंती को फरवरी में उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब उसके मालिक ने दूध में पीले रंग और अजीब गंध वाला पदार्थ देखा था। शिशु पहले ही 130 मिलीमीटर दूध पी चुका था।
नौकरानी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लेकिन उसके वकील का कहना है कि पुरवंती ने शिशु को नुकसान पहुंचाने के इरादे से ऐसा नहीं किया था बल्कि इंडोनेशिया के ग्रामीण इलाकों में यह एक सामान्य सी परंपरा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications