नक्‍सलियों ने बंधक पुलिसकर्मियों को रिहा किया?

पटना। बिहार में नक्‍सलियों द्वारा सप्ताह भर पहले बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को रविवार सुबह रिहा किए जाने की खबरें आ रही हैं, लेकिन पुलिस ने इस बात की अभी पुष्टि नहीं की है, लिहाजा पुलिसकर्मियों के रिहा होने पर संशय अभी बरकरार है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार नक्सलियों ने लखीसराय और जमुई जिलों के बीच के वन क्षेत्र में तीनों पुलिसकर्मियों को छोड़ दिया है, लेकिन राज्य के पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

इधर, नक्सलियों द्वारा बंधक बनाए गए अभय कुमार यादव की पत्नी रजनी देवी ने खगड़िया से टेलीफोन पर बताया कि सुबह एक कथित नक्सली भी उनसे मिलने आया था और उसने अभय को छोड़ देने की बात कही। नक्सली ने रजनी से राखी भी बंधवाई। रजनी ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि मेरे पति जल्दी ही घर लौट आएंगे।"

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने इन खबरों की पुष्टि करने से इंकार किया है कि नक्सलियों ने तीनों पुलिसकर्मियों को छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, "जब तक तीनों पुलिसकर्मी अपने घरों को नहीं लौट आते तब तक हम कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।"

बंधक पुलिसकर्मियों में रूपेश कुमार सिन्हा (बेतिया), अभय यादव (बेगूसराय) और ऐहतशाम खान (मांडर, रांची) शामिल हैं। इससे पहले बंधक बनाए गए एक अन्य पुलिसकर्मी लुकस टेटे की नक्सलियों ने शुक्रवार को हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+