राष्ट्रमंडल खेल : शीला दीक्षित ने कहा, दिल्ली तैयार है
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को कहा कि राजधानी खेलों के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन आयोजन की सफलता के लिए जरूरत अनुशासन की भावना और समर्पण की है, वह भी खासतौर से विद्यार्थियों से।
शिक्षक दिवस पर एक जनसमूह को संबोधित करते हुए दीक्षित ने शिक्षकों को झकझोरा कि वे विद्यार्थियों में अच्छी आदतें और नागरिक भावना पैदा करें, क्योंकि 3 से 14 अक्टूबर के खेलों के दौरान इसकी जरूरत होगी।
आलोचकों को आड़े हाथों लेते हुए दीक्षित ने कहा कि खेल परिसरों और स्टेडियम की खराब हालत के बारे में शिकायतें तो ठीक हैं, खेल भावना, स्वागत भावना, मुस्कुराने की भावना, प्रतिष्ठित भावना और सुसंस्कृत भावना भी समान रूप से महत्वपूर्ण है।
दीक्षित ने इस मौके पर दिल्ली के 75 विशिष्ट अध्यापकों को 'स्टेट अवार्ड' प्रदान किया। इसमें 15 खेल अध्यापक भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications