हरियाणा के किसानों की महारैली में बाबा रामदेव
सिरसा। योग गुरू स्वामी रामदेव सोनीपत के खरखौदा मे चार अक्तूबर को होने वाली किसान महारैली में शामिल होंगे। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वभिमान ट्रस्ट की शिक्षिका उर्मिल विरांगना के मुताबिक रैली को सफल बनाने के लिए जिले में दस टीमों का गठन किया गया है। जो गांव-गांव व घर-घर जाकर रैली का न्यौता दे रही हैं।
राई विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत में विरांगना ने बताया कि तीन अक्तूबर को योग गुरू स्वामी रामदेव नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मरण स्थली आजाद हिंद ग्राम टीकरी बार्डर से युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चार अक्टूबर को खरखौदा की अनाज मंडी में विशाल किसान महारैली को संबोधित करेंगे। इसी दिन बवाना औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग सम्मेलन में मुख्यअतिथि होंगे।
टीम ने घर-घर जाकर चलाया जनसंपर्क
उन्होंने बताया कि योग गुरू का उदेश्य युवा शक्ति को जगाना, स्वदेशी का प्रचार करना, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगवाना, भ्रूण हत्या के खिलाफ आंदोलन, परिवार नियोजन अपनाने, जन-जन को योग सिखाने, नशे के खिलाफ एकजुटता लाना है। विरांगना ने कहा कि योग गुरू व्यवस्था बदलने के लिए देश भर की यात्रा कर रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ रविंद्र जठेड़ी, सूर्यप्रकाश वशिष्ठ, बलबीर सिंह व बाबा बालक नाथ भी मौजूद थे।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की शिक्षिका उर्मिल विरांगना के नेतृत्व में टीम ने सेरसा, खटकड़, जाटी कलां, जाटी खुर्द, दहिसरा, कुंडली व गढ़ी कुंडली गांव में जनसंपर्क किया। टीम ने घर- घर जाकर लोगों को योग गुरू स्वामी रामदेव के संदेश से अवगत कराया। विरांगना ने कहा कि उनका प्रयास चार अक्टूबर की रैली में करीब सवा लाख लोगों को एकजुट करना है।












Click it and Unblock the Notifications