महिला ने खुद ही उजाड़ डाला अपना सुहाग
सिरसा। कैथल के अजरून में एक महिला द्वारा खुद ही अपना सुहाग उजाडऩे का वाक्या सामने आया है। हत्या करने की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। जिसके चलते महिला ने अपने भाईयों के साथ मिलकर पति की गलाघोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की मां की शिकयात पर पत्नी व पांच सालों समेत पांच अन्य लोगों को नामजद किया।
सेक्टर 13 निवासी लक्ष्मी देवी ने थाना शहर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके बेटे आशीष कुमार की शादी कुछ वर्ष पूर्व कैथल निवासी रीना के साथ हुई थी। पिछले कुछ माह से वह अजरून नगर में ही रह रहा था। तीन अगस्त की रात्रि उसके उसके बेटे आशीष की मौत हो गई।
पुलिस ने तब 174 की कार्रवाई कर शव उन्हें सौंप दिया था। संदेह होने पर लक्ष्मी देवी ने एसपी से मुलाकात कर आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की।
उसने आरोप लगाया कि उसे पता चला कि उसके बेटे आशीष कुमार की मौत नहीं बल्कि पत्नी रीना ने अपने भाईयों वीरभान, चंद्रभान, राममेहर, व बलविंद्र से मिलकर पहले उसकी पिटाई की और फिर आरोपियों ने मिलकर उसके बेटे की परणा से गलाघोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद एसपी ने सिटी एसएचओ को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications