दिल्ली में डेंगू के 77 नए मामले
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को डेंगू के 77 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राजधानी में मच्छरजनित इस बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 980 हो गई।
दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया, "दिल्ली में बुधवार को डेंगू के 77 नए मामले सामने आए।" गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली इन दिनों डेंगू की चपेट में है। दिल्ली में संदिग्ध मच्छरजनित बीमारी की चपेट में आने से तीन और लोगों की मौत भी जानकारी मिली है।
ज्ञात हो कि दिल्ली में वर्ष 2007 में डेंगू के 548 मामले सामने आए थे। जबकि वर्ष 2008 में 1312 और 2009 में 1153 मामले सामने आए थे।












Click it and Unblock the Notifications