उत्तराखण्ड: नैनीताल जीप दुर्घटना में मृतकों की संख्या 11 हुई

प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश दे दिए हैं। जिलाधिकारी शैलेश बगोली ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर ग्यारह हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 11 शव बरामद हो चुके हैं। मामले की जांच मजिस्ट्रेट से कराने के आदेश दे दिए हैं।
प्रशासन के अनुसार मृतकों के आठ शव सोमवार को बरामद कर लिए गए थे। जबकि शेष तीन शव मंगलवार को बरामद हुए हैं। मृतकों में दो महिलाएं एक युवक और एक बच्चा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना वर्षा के कारण सड़क की दयनीय हालत के चलते हुआ।
दुर्घटनाग्रस्त जीप दैनिक अखबारों से भरी हुई थी। जो कि हल्द्वानी से डोरीनाग को जा रही थी। सोमवार को जीप ने मोड़ पर अचानक संतुलन खो दिया था उसके बाद वह नदी में जा गिरी थी।












Click it and Unblock the Notifications