पाकिस्तान में हवाई हमले में 40 की मौत

समाचार एजेंसी डीपीए ने अर्धसैनिक बल 'फ्रंटियर कोर' के प्रवक्ता मेजर फजल उर रहमान के हवाले से बुधवार को बताया कि मंगलवार को कबायली बाहुल्य खबर जिले के तिराह घाटी में हवाई हमले किए गए।
रहमान ने बताया, "हवाई हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं। हमले की चपेट में आकर मरने वाले नागरिकों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पायी है, लेकिन कम से कम 10 नागरिक तो मारे ही गए होंगे।"
रहमान ने कहा कि हवाई हमले में 12 आतंकी ठिकाने नष्ट कर दिए गए। खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन को इलाके में कई आतंकवादियों के मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जो पड़ोस के खबर पख्तूनखवा प्रांत में हमले की योजना बना रहे थे।
उन्होंने ने बताया,"कुछ बम रिहायशी मकानों के समीप गिरे, जिससे महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई।" मरने वालों की संख्या की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है, क्योंकि जिस इलाके में हवाई हमला हुआ, वहां मीडिया और सहायता समूहों की पहुंच संभव नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications