'प्रधानमंत्री खुद भी झाड़ू-पोंछा करें तो भी तैयार नहीं होगा आयोजन स्थल'

अहमदाबाद। वैसे यूं तो हमेशा ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह विपक्षी दल भाजपा के प्रमुख नेताओं के निशाने पर रहते हैं। हर बार भाजपा के गणमान्य नेता मनमोहन सिंह को उनके अंतर्मुखी स्वभाव से लेकर, देश चलाने की नीतियों और केंद्र सरकार की हर गलती पर कोसना और कई बार तो अपमानित करना शुरू कर देते हैं। इस बार भी भाजपा के खुर्राट और दबंग नेता नरेंद्र मोदी ने कुछ इसी तरह की भाषा-शैली में मनमोहन सिंह पर निशाना साधा है।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। मोदी ने अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "मैं नहीं जानता कि राष्ट्रमंडल खेलों में क्या हो रहा है। लेकिन यदि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्वयं भी झाड़ू-पोछा शुरू कर दें तो भी आयोजन स्थल खेल के लिए तैयार नहीं हो पाएंगे।" मोदी ने केंद्र सरकार को 'दिल्ली की सल्तनत' करार देते हुए चुनौती दी कि वह विकास के मोर्चे पर उनसे प्रतिस्पर्धा कर के दिखाए। उन्होंने कहा, "विकास कुछ लोगों को पीड़ा भी दे रहा है। लेकिन मैं इस दिल्ली सल्तनत को चुनौती देता हूं कि आओ और विकास के मोर्चे पर हमसे प्रतिस्पर्धा करो। लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हैं।"

मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित तैयारियों को बेतरतीब बताते हुए खेलों के आयोजकों की भी खिल्ली उड़ाई। साथ ही उन्होने अपने शासन की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा 'यहां तक कि अहमदाबाद की कोई भी सरकारी संस्था इस आयोजन के लिए 3 अक्टूबर के पहले सभी आयोजन स्थलों को तैयार करवा सकती है।' मोदी ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित लोगों के पास आयोजन स्थलों की तैयारी के लिए चार साल का समय था। लेकिन वे अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी अहमदाबाद नगर निगम को दे देनी चाहिए। यह संस्था उन खेल संकुलों को समय पर तैयार करवा देगी।"

वैसे ये बात भी है कि आयोजन स्थलों को पूरा होने के लिए 31 अगस्त की समय सीमा तय की गई थी। लेकिन बारिश को दोष देते हुए खेलों की निगरानी कर रहे मंत्री समूह के प्रमुख केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस जयपाल रेड्डी ने कहा कि कुछ दिन और लगेंगे। आयोजन स्थलों को सौंपे जाने की चार तारीखें आगे बढ़ गईं हैं। परिणामस्वरूप और बिलंब से बचने के लिए प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+