दिल्ली में ब्लू लाइन बस ने युवक को कुचला
दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के माल रोड इलाके में बुधवार सुबह एक ब्लू लाइन बस की चपेट में आ जाने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि नंद नगरी से आनंद पर्वत के बीच चलने वाली रूट नंबर 212 बस में संदीप नामक युवक चढ़ने की कोशिश कर रहा था तभी यह हादसा हुआ। उस वक्त युवक अपने कार्यालय जा रहा था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "संदीप बस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था तभी चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा दी। युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह बस के पीछे वाले पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।"
पुलिस ने बताया कि उस वक्त संदीप करोल बाग अपने आर्यालय जा रहा था। घटना के बाद नाराज लोगों ने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications