जन्माष्टमी पर सज गये बिहार के मंदिर

पटना। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पटना सहित बिहार के अधिकांश मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। बाजारों में भी चहल-पहल देखी जा रही है। पटना के रामजानकी चौराहा स्थित राधा-कृष्ण और भगवान जगन्नाथ मंदिर में जन्मोत्सव की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रात को भजन-कीर्तन और भगवान कृष्ण की झांकी की भी तैयारी की गई है।

महावीर मंदिर में भी जन्मोत्सव मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। महावीर मंदिर में 1 सितंबर को ही रात्रि में अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र दोनों पड़ने के कारण महावीर मंदिर में बुधवार को रात्रि में कृष्णाष्टमी और कृष्णजन्मोत्सव दोनों मनाए जाएंगे। मीठापुर स्थित गौड़ीया मठ मंदिर में हजारों कृष्ण भक्त श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समय उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा राज्य के बक्सर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, औरंगाबाद तथा मुंगेर सहित कई जिलों में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है।

इधर, इस्कॉन ने दो सिंतबर को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया है। इस्कॉन की पटना शाखा के अध्यक्ष श्रीकृष्ण कृपा दासजी ने बुधवार को बताया कि महोत्सव में जयपुर के प्रसिद्ध नर्तक राजेंद्र गंगानी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। हिन्दु धर्म ग्रथों के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी व्रत की बड़ी महिमा बताई गई है। पंडित बी़ क़े झा के मुताबिक अष्टमी व्रत रखने से समाज में खुशहाली और व्रती को गोलोक की प्राप्ति होती है। इस दिन भक्त रात-दिन उपवास रखकर भगवान श्री कृष्ण, यशोदा और वासुदेव की पूजा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+