जयपुर में पुलिस ने सरपंचों पर किया लाठीचार्ज

जयपुर। राजस्थान में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में ठेका प्रथा के विरोध में और अधिक राशि की मांग को लेकर जयपुर में प्रदर्शन करने पहुंचे हजारों सरपंचों की बुधवार को पुलिस के साथ जोरदार झड़प हुई। सचिवालय की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे सरपंचों पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारों के साथ लाठीचार्ज भी किया।

किसानों को सचिवालय की ओर बढ़ने से रोकने की कोशिश की गई तो वे भड़क गए। सरपंचों ने बैरियर के लिए लगाई गई लकड़ी की बल्लियां तोड़ दीं और पुलिस पर पत्थरबाजी की। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। सरपंचों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी सहित अनेक लोगों के घायल होने की सूचना है। राजस्थान सरपंच महासंघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें राज्य भर से हजारों सरपंच शामिल हुए।

गौरतलब है कि राज्य में मनरेगा में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हाल ही में सरकार ने निर्माण कार्यो में गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों को बड़ी भागीदारी दी है। साथ ही सरपंचों के काम कराने के अधिकार और राशि खर्च करने की सीमा को भी काफी हद तक सीमित कर दिया है। सरपंच महासंघ इसका विरोध कर रहा है। महासंघ का कहना है कि इससे गांवों के विकास में परेशानियां आ रहीं हैं। सरपंचों के आंदोलन के चलते राज्य के गांवों में इन दिनों मनरेगा के कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+