शुक्रवार से दिल्ली-गुड़गांव के बीच दौड़ेगी मैट्रो
नई
दिल्ली। मैट्रो से जुड़ने का गुड़गांव वालों का सपना आखिर पूरा हुआ। तीन सितंबर यानी शुक्रवार से गुड़गांव के लोग पूरी तरह दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। नोएडा के बाद गुड़गांव एनसीआर का ऐसा दूसरा शहर बन जाएगा, जो मेट्रो के जरिए सीधे दिल्ली से जुड़ेगा। id="toptextpromo">मेट्रो
रेल सेफ्टी कमिश्नर आर के कर्दम ने मंगलवार को इस लाईन का सुरक्षा निरीक्षण कर यहां से मैट्रो सेवा को हरी झंडी दिखा दी। अब लोग हुडा सिटी सेंटर से मेट्रो के सभी मुख्य स्टेशनों तक सीधे सफर कर सकेंगे। नोएडा, द्वारका, रिठाला मेट्रो नेटवर्क से जुड़े दिल्ली और एनसीआर के सभी क्षेत्रों में सफर आसान हो जाएगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इससे
पहले कुतुबमीनार और हुडा सिटी सेंटर लाइन पर ही मेट्रो ट्रेन चल रही थी, मगर इस नई लाइन को सेंट्रल सेक्रेट्रिएट तक जोड़ दिए जाने से गुड़गांव भी पूरी तरह मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएगा। मैट्रो के जरिए अब 60 मिनट में गुड़गांव पहुंचा जा सकेगा। दिल्ली से गुड़गांव के लिए मैट्रो सेवा शुक्रवार से शुरु हो जाएगी।











Click it and Unblock the Notifications