प्रधानमंत्री ने तिरुपति हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल की नींव रखी
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरुपति हमारे देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है और यहां पूरी दुनिया से तीर्थ यात्री आते हैं, इसलिए हम अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए वर्तमान एयरपोर्ट पर सुविधाओं का आधुनिकीकरण और उन्नयन कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के दिवंगत नेता डा. वाई. राजशेखर रेड्डी को याद करते हुए कहा कि वह अगर आज जीवित होते तो तिरुपति हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण और उन्नयन की इस परियोजना की शुरुआत को देखकर बहुत प्रसन्न होते।
उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि नागर विमानन मंत्रालय और आंध्र प्रदेश की सरकार इस परियोजना पर एक साथ काम कर रहे हैं।
सिंह ने कहा कि इस परियोजना के लिए पूर्ण निवेश को भारत सरकार के बजट संसाधनों के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। इस नए एकीकृत टर्मिनल के शुरू होने के बाद तिरुपति हवाई अड्डे को व्यस्त समय के दौरान पांच सौ घरेलू और दो सौ अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को संभालने की क्षमता प्राप्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि तिरुपति हवाई अड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू होने के बाद सिंगापुर, मलेशिया और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को आने में आसानी होगी और इससे तिरुपति का एक प्रमुख धार्मिक सह पर्यटन केंद्र के रूप में विकास हो सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications