कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गुरुवार को भरेंगी नामांकन

पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने यहां कहा कि गांधी गुरुवार को नामांकन पर अपनी सहमति देंगी।

द्विवेदी ने कहा कि पार्टी संविधान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार को खुद जाकर नामांकन भरने की आवश्यकता नहीं होती। उम्मीदवार, 10 प्रदेश कांग्रेस कमेटियों (पीसीसी) द्वारा समर्थित नामांकन पर अपनी लिखित सम्मति दे सकता है।

द्विवेदी ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को की जाएगी और यदि किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया तो गांधी को एक और कार्यकाल के लिए अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कैबिनेट के मंत्री, कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के अन्य नेता सोनिया गांधी के पुनर्निर्वाचन के लिए कई सारे नामांकन भरेंगे।

सूत्रों ने कहा कि राज्यों से पीसीसी प्रतिनिधियों की ओर से कई जोड़े नामांकन भरे जाएंगे। चार जोड़े नामांकन उत्तर प्रदेश से भरे जाएंगे।

गांधी अपने आवास पर गुरुवार को नामांकन पत्रों पर सुबह 11बजे से अपराह्न् तीन बजे तक हस्ताक्षर करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि दो सितंबर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+