उत्तराखण्ड में बारिश से कई मकान क्षतिग्रस्त
चमोली के जिलाधिकारी नीरज सेमवाल ने बताया कि मंगलवार रात हुई तेज बारिश के कारण चमोली जिले में दो-तीन गांवों को काफी नुकसान पहुंचा है। आवासीय मकानों सहित काफी फसलें नष्ट हुई हैं। लिंगडी गांव में दो मकान पूर्णत: क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं पांच मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा मंगोता गांव में भी दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि नारायण बगड प्रखण्ड में भुकुंडा और थौगठा गांव में गोशाला के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। राज्य के आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र ने बताया है कि इस घटना में किसी पशु के हताहत होने की खबर नहीं है। केंद्र के अनुसार चमोली जिले में बारिश के कारण हुई तबाही का जायजा लेने के लिए स्थानीय तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम मौके पर गई हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications