पुलिस अधिकारी की हत्या मामले में 3 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रणव कुमार ने बुधवार को बताया, "इस मामले में लक्ष्मीकांत बोरात, ठाकुरदास दुले और आनंद टूडू को गिरफ्तार किया गया है। तीनों नक्सली दस्ते के सदस्य हैं और जिले के सरेंगा और रानीबंध पुलिस थाना क्षेत्र में सक्रिय थे। ये सभी सरेंगा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रवि लोचन मित्रा की हत्या के आरोपी हैं।"
गौरतलब है कि मित्रा की नक्सलियों ने उस वक्त हत्या कर दी थी, जब वह 25 फरवरी को एक मुठभेड़ के बाद पुलिस थाने लौट रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठाकुर दास और लक्ष्मीकांत बोरात का हत्या में सीधे हाथ था, जबकि टूडू ने उनकी मदद की थी।
कुमार ने बताया, "उनके पास से देसी बंदूक, कुछ गोलियां और एक आईईडी मिली है। तीनों को बुधवार को खत्रा स्थित स्थानीय अदालत में पेश किया गया। उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications