राहुल और पित्रोदा ने खाईं गर्म जलेबियां व समोसे (लीड-1)
अपने संसदीय क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से जगदीशपुर जा रहे राहुल गांधी ने रास्ते में फुर्सतगंज में सड़क के किनारे एक होटल में गर्म समोसे निकलते देखकर अचानक अपना काफिला रुकवा दिया और पित्रोदा को लेकर उस होटल पर जा पहुंचे।
दुकानदार संतोष कुमार ने प्लेट में राहुल और पित्रोदा को जलेबी और गर्म समोसे दिए। अपने नेता को एक मामूली होटल में समोसे खाते देख स्थानीय लोगों का वहां पर मजमा लग गया। जलेबी और समोसे खाते-खाते राहुल ने लोगों से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एवं केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि राहुल ने वहां मौजूद स्थानीय लोगों से इलाके के विकास का हाल जाना। साथ ही लोगों की बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्याओं को भी सुना और हरसंभव मदद का वादा किया।
आखिर में दुकानदार ने कांग्रेस महासचिव और पित्रोदा से स्पेशल चाय पीने का आग्रह किया। चाय की चुस्कियां लेने के बाद कांग्रेस महासचिव जब दुकानदार को पैसे देने लगे तो उसने पैसे लेने से इंकार कर दिया।
सिंह के मुताबिक बड़े मान-मनौव्वल के बाद भी दुकानदार जब पैसे लेने को राजी नहीं हुआ तो राहुल ने जबरन उसके हाथ में पैसे दिए और वहां से रवाना हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications