आस्ट्रेलिया में 2 मासूम बच्चे खिड़की के रास्ते नीचे गिरे
समाचार पत्र 'सिडनी मॉनिंग हेराल्ड' ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में बताया है कि चार वर्षीय लड़की के नीचे गिरने के बाद उसके सिर में काफी गंभीर चोटें आई हैं इस वजह से वह कोमा में चली गई। वहीं पांच वर्षीय उसकी दोस्त को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस ने बताया कि एल्डरिज रोड पर शाम 8.30 बजे दोनों लड़कियां अपने मकान में बिस्तर पर थीं और वहीं से खिड़की के रास्ते नीचे कूद गईं।
दोनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार वर्षीय लड़की को मामूली उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि पांच वर्षीय लड़की को गंभीर चोट आने की वजह से दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications