ुइंजीनियर 2 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार अरूण प्रताप सिंह ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उनकी फर्म को 14 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत की अमरवाड़ा से उमरिया बाकेबहेरिया रोड के निर्माण का ठेका मिला है। इस रोड पर लगभग तीन करोड़ रुपये का काम किया जा चुका है, जिसमें से पौने दो करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष सवा करोड़ रुपये की राशि के भुगतान के एवज में उपयंत्री ने 14 लाख की रिश्वत मांगी।
शिकायत के आधार पर विशेष पुलिस स्थापना जबलपुर ने बुधवार को उपयंत्री केसरवानी को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उपयंत्री के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications