महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 6 महिलाओं की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया, "महिलाएं अनाज की बोरियों से भरे एक ट्रक पर सवार थीं। एक अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश में ट्रक पेड़ से जा टकराया।"
चालक जख्मी हो गया है और उसे नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मरने वालों में 40 साल की सोजाबाई भील, 38 वर्षीय वत्सलबाई कोडी, 50 वर्षीय गोकुलबाई भील, 60 वर्षीय मुल्काबानी भील, 50 साल की मदीनाबाई पिंजारी और 40 साल की अबिदाबाई पिंजारी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications