त्रिपुरा में अलगाववादियों ने 5 किसानों को अगवा किया
अलगाववादी संगठन 'नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा' (एनएलएफटी) आतंकवादियों ने रविवार रात में जनजातीय बाहुल्य ढलाई जिले के बौलखाली गांव में किसानों को अगवा कर ले गए। दूरदराज का इलाका होने के नाते पुलिस के पास यह मामला मंगलवार को दर्ज हो पाया।
त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक प्रणय सहाय ने पत्रकारों को बताया, "अगवा किए गए सभी जनजातीय किसानों की उम्र 40 से 43 साल के बीच है। किसानों को हथियारबंद आतंकवादियों के एक समूह ने उस दौरान छापे मारकर अपहरण कर लिए, जब वे बौलखाली में पहाड़ियों पर अपनी 'झूम' फसल की रखवाली कर रहे थे।"
वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवानों ने अगवा किसानों की तलाश में अभियान चला रखा है।
राज्य के पुलिस अधिकारियों के अनुसार एनएलएफटी के आतंकवादियों ने फिरौती के लिए गांव के मुखिया को पत्र भेजा है।
पुलिस ने बताया, "आतंकवादी गुट को आर्थिक मदद देने के लिए बौलखाली गांव के सभी 250 परिवारों में से प्रत्येक को 1,000 रुपये देने को कहा गया हैं। आतंकवादियों ने फिरौती मिलने के बाद ही किसानों को मुक्त करने को कहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications