अरूप एनटीपीसी के नए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बने
रॉय इससे पहले राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) से संबद्ध थे। बुधवार को एनटीपीसी के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए रॉय ने कहा, "मैं एनटीपीसी को काफी ऊंचाई तक ले जाना चाहता हूं, ताकि यह विश्व में सबसे विशाल और बेहतर बिजली उत्पादक बने एवं भारत की प्रगति को गति दे।"
रॉय सिविल इंजीनियर हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी से ली तथा इसके बाद प्रबंधन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications