बेटों की हत्यारी मां को 27 वर्ष की कैद
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निंग हेराल्ड में बुधवार को कहा गया है कि पेशे से नर्स 51 वर्षीय डोना फिचेट ने छह सितंबर 2005 को अपने घर में दोनों बेटों 11 वर्षीय थॉमस और नौ वर्षीय मैथ्यू को नशीली दवा देने के बाद उनकी गला दबा कर हत्या कर दी।
महिला का कहना था कि अवसाद की अवस्था में उसने अपने मासूम बच्चों की हत्या की। वह आत्महत्या करना चाहती थी और अपने बच्चों को मरने के बाद अकेला नहीं छोड़ना चाहती थी।
सर्वोच्च न्यायाल के न्यायाधीश एलिजाबेथ कर्टीन ने बुधवार को महिला की इस हरकत को 'विश्वासघात की सबसे बड़ी करतूत' बताया।
कर्टीन ने कहा,"तुम उन मासूम बच्चों की मां थी। तुम पर बच्चों की देखभाल और प्यार करने की जिम्मेदारी थी।"
न्यायाधीश ने कहा कि ये हत्याएं जानबूझकर की गईं। फिचेट ने लड़कों की हत्या से पहले अपने मनोचिकित्सक को इसके बारे में एक पत्र लिखा था।
न्यायाधीश ने कहा, "तुम जानती थी कि तुम क्या कर रही थी। तुमने इस पर विचार किया, योजना बनाई और इसके बारे में लिखा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications