पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने वाले नक्सलियों की मोहलत खत्म
इस बीच पुलिस यह जरूर कह रही है कि बंधक पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए कार्रवाई चल रही है। राज्य पुलिस के प्रवक्ता एवं अपर पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर ने बुधवार को कहा कि बंधक पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
इधर, पुलिस मुख्यालय के एक अन्य अधिकारी के मुताबिक लखीसराय और जमुई जिले की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों को भी लगाया गया है। पुलिसकर्मियों की रिहाई के लिए चलाए जा रहे अभियान में हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जा रही है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने चार पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के मुंगेर-जमुई-लखीसराय क्षेत्र के स्वयंभू प्रवक्ता अविनाश ने मंगलवार को स्थानीय चैनलों को फोन पर कहा कि रविवार को लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र में उनके लोगों ने पुलिस दल पर हमला कर राज्य के दो पुलिस निरीक्षक (एसआई) और बिहार सैन्य बल (बीएमपी) के दो जवानों को कब्जे में ले लिया है।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने बंधक बनाए गए चार पुलिसकर्मियों को छोड़ने के एवज में सरकार के सामने 36 घंटे के अंदर अपने आठ साथियों को छोड़ने की शर्त रखी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications