राष्ट्रमंडल खेल : कर्नाटक पहुंची क्वींस बैटन रिले

हजारों की संख्या में प्रशंसकों ने राजधानी बेंगलूरू से 200 किलोमीटर दूर तमिलनाडु के सीमावर्ती जिले चमाराजनगर में स्थित केकन्नाहल्ली चेकपोस्ट पर जमा होकर बैटन का स्वागत किया।

कर्नाटक के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री गूलीहट्टी शेखर ने तमिलनाडु के अधिकारियों से इसे प्राप्त किया। इसके बाद बैटन को बांदीपुर, गुंगलूपेट और नानाजनगुड ले जाया गया।

बुधवार को अपने सफर के आखिरी पड़ाव में बैटन मैसूर पहुंची, जहां उसे रात्रि विश्राम दिया जाएगा। इससे पहले यह मशाल शहर का भ्रमण करेगी।

बैटन गुरुवार को राजधानी बेंगलुरू पहुंचेगी। मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा श्री कांतिरवा स्टेडियम में इसका स्वागत करेंगे। इस दौरान ओलंपिक खिलाड़ी केनेथ पॉवेल, बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और कई प्रमुख खेल हस्तियां मौजूद रहेंगी।

बैटन रिले में प्रकाश और पॉवेल के अलावा क्रिकेट स्टार अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ भी शिरकत करेंगे। मशाल देश भर में 20,000 किलोमीटर का चक्कर लगाने के बाद तीन अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+