असम में 2 अपहृत व्यापारी मुक्त
एक पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि बिष्णु केडिया और संजय अग्रवाल का रविवार को अपहण हो गया था। उन्हें गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनापुर से छुड़ाया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,"गहन पुलिस कार्रवाई के चलते अपहरणकर्ता व्यापारियों को मारने में असफल रहे और पकड़े जाने के डर से उन्हें छोड़ दिया।"
केडिया और अग्रवाल गुवाहाटी में दूध का कारोबार करते हैं। शहर के सासल इलाके में स्थित एक कारखाने से रविवार आधी रात को कम से कम चार लोग दोनों व्यापारियों को अगवा कर ले गए।
अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, "पिछले तीन दिनों से वे लगातार हमारी जगह बदल रहे थे और हमें लगता है कि वे पहाड़ी इलाके थे। लेकिन आंख बंधी होने के कारण जगह के बारे में अधिक नहीं जानते।"
उन्होंने बताया, "यह नहीं पता कि हमें क्यों अगवा किया गया था, लेकिन उन्होंने हमारे साथ कभी बुरा बर्ताव नहीं किया।"
अधिकारी ने बताया, "अपहरणकर्ता शायद व्यापारियों को किसी सुरक्षित जगह ले जाना चाहते थे, ताकि उनके परिजनों से फिरौती आसानी से वसूली जा सके। लेकिन गहन सुरक्षा कार्रवाई के कारण उन्होंने व्यापारियों को मुक्त कर दिया।"
अपह्ताओं के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications