निसान मोटर ने अगस्त में 1,249 कारें बेचीं
इस बिक्री में कंपनी की नई छोटी कार माइक्रा की 1,182 कारों की बिक्री शामिल है। कंपनी के अन्य मॉडल टेना, एक्स ट्रेल और 370 जेड की बिक्री क्रमश: 21, 44 और दो रही है।
कंपनी का कहना है कि उसके पास 3,600 माइक्रा कारों के ऑर्डर हैं। कंपनी कारों की आपूर्ति में देरी को कम करने के लिए उत्पादन संयंत्र में कर्मचारियों की दूसरी शिफ्ट शुरू कर रही है।
कंपनी को उम्मीद है कि इस महीने उसकी कारों का निर्यात शुरू हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications