शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 235 अंक उछला (राउंडअप)
मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स 234.75 और निफ्टी 69.45 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 234.75 अंकों (1.31 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 18,205.87 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,227.14 के ऊपरी और 18,027.12 के निचले स्तरों पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 69.45 अंकों (1.29 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,471.85 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,478.60 के ऊपरी और 5,403.05 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 127.09 अंकों (1.67 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,723.93 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 172.29 अंकों (1.81 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,712.85 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान धातु,रियल्टी और तकनीकी सेक्टर के सूचकांकों में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। धातु सेक्टर के सूचकांक में 3.02 प्रतिशत, रियल्टी के सूचकांक में 2.98 प्रतिशत और तकनीकी सेक्टर के सूचकांक में 2.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि हुई उनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस (4.94 प्रतिशत), हिंडाल्को इंड्स (4.48 प्रतिशत), स्टरलाइट इंड्स (3.57 प्रतिशत), भारती एयरटेल (3.10 प्रतिशत) और टाटा स्टील (2.94 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में हीरो होंडा (-1.85 प्रतिशत), एचडीएफसी (-0.42 प्रतिशत) और ओएनजीसी (-0.38 प्रतिशत) के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 2203 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई, 749 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications