जुलाई में निर्यात 13 प्रतिशत बढ़ा
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में निर्यात पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 30.1 प्रतिशत बढ़कर 68.62 अरब डॉलर (3,15,302 करोड़ रुपये) हो गया है।
जुलाई महीने में देश का आयात 34.3 प्रतिशत बढ़कर 29.17 अरब डॉलर का हो गया है जो कि पिछले साल के जुलाई महीने में 21.7 अरब डॉलर का था।
अप्रैल से जुलाई तक के चार महीनों में देश का आयात पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 33.3 प्रतिशत बढ़कर 112.2 अरब डॉलर हो गया जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 84.15 अरब डॉलर था।
जुलाई महीने में देश में पेट्रोलियम पदार्थो का आयात 7.6 अरब डॉलर रहा है जो कि पिछले साल के इसी महीने के 7.34 अरब डॉलर के आयात से 4.4 प्रतिशत ज्यादा है।
वहीं इस महीने में गैर तेल वस्तुओं का आयात 49.6 प्रतिशत बढ़ा है। जुलाई महीने में गैर तेल वस्तुओं का आयात 21.5 अरब डॉलर का रहा है जो कि पिछले साल के इसी महीने में 14.37 अरब डॉलर के थे।
अप्रैल से जुलाई तक चार महीनों में देश का व्यापार घाटा 43.58 अरब डॉलर का रहा है जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 31.42 अरब डॉलर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications