जयपुर में सरपंचों पर लाठीचार्ज, कई घायल
किसानों को सचिवालय की ओर बढ़ने से रोकने की कोशिश की गई तो वे भड़क गए। सरपंचों ने बैरियर के लिए लगाई गई लकड़ी की बल्लियां तोड़ दीं और पुलिस पर पत्थरबाजी की। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।
सरपंचों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने स्टेच्यू स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ल पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी सहित अनेक लोगों के घायल होने की सूचना है।
राजस्थान सरपंच महासंघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें राज्य भर से हजारों सरपंच शामिल हुए।
गौरतलब है कि राज्य में मनरेगा में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हाल ही में सरकार ने निर्माण कार्यो में गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों को बड़ी भागीदारी दी है। साथ ही सरपंचों के काम कराने के अधिकार और राशि खर्च करने की सीमा को भी काफी हद तक सीमित कर दिया है। सरपंच महासंघ इसका विरोध कर रहा है।
महासंघ का कहना है कि इससे गांवों के विकास में परेशानियां आ रहीं हैं। सरपंचों के आंदोलन के चलते राज्य के गांवों में इन दिनों मनरेगा के कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications