संदिग्ध नक्सलियों ने 2 माकपा समर्थकों की हत्या की
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया," हमने झारग्राम में लोधाशुली के नजदीक खारबांधी से माकपा की जोनल समिति के सचिव अबीनाश महतो और बेलियाबेरा शाखा समिति के सचिव निर्मल बेग का शव बरामद किया है।"
त्रिपाठी ने कहा कि शवों के पास से पर्चे नहीं मिले हैं, लेकिन हत्या करने के तरीके से लगता है कि इसके पीछे नक्सलियों का हाथ हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार रात हथियारबंद नक्सलियों के एक समूह ने महतो और बेग को उनके घर से घसीट कर बाहर ले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications