मप्र में 'मानवाधिकार' के नाम पर आम लोगों का उत्पीड़न
प्रदेश में समाजसेवा को 'धंधा' बनाने वाले लोगों की कमी नहीं है। ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने 'मानवाधिकार' के नाम से संगठन बना लिए हैं। ऐसे संगठन पीड़ितों की मदद की बजाय उनको अपना शिकार बना रहे हैं। मानवाधिकार के नाम से बने संगठनों से आयोग की छवि प्रभावित हो रही है।
इस स्थिति की खबर मानवाधिकार आयेाग तक शिकायत के जरिए पहुंच गई है। उसने गृह विभाग के प्रमुख सचिव सहित प्रदेश के तमाम पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे मानवाधिकार आयेाग के नाम से मिलते-जुलते नाम वाले तमाम संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करें।
जबलपुर के एस. सी. बटालिया ने मानवाधिकार के नाम से चल रहे संगठनों की आयेाग से शिकायत की है। आयेाग ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मानवाधिकार के नाम से चलाए जा रहे रहे संगठनों को अवैध बताया है। साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ताकि ऐसे संगठनों पर संवैधानिक रोक लग सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications