हुंडई की बिक्री 17.2 प्रतिशत बढ़ी
अगस्त में कंपनी की कारों की कुल बिक्री 50,636 रही जबकि पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 49,521 कारें बेची थीं।
कंपनी के विपणन एवं विक्रय निदेशक अरविंद सक्सेना ने कहा, "हमें उम्मीद है कि आने वाले त्यौहारी महीनों में भी घरेलू मांग मजबूत बनी रहेगी।"
कंपनी ने अगस्त में घरेलू बाजार में 28,601 कारें बेचीं जबकि पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 24,401 कारें बेची थीं। वहीं निर्यात क्षेत्र में मांग 12.3 प्रतिशत घटी है। अगस्त में कंपनी ने 22,035 कारों का निर्यात किया जबकि पिछले साल के अगस्त महीने में कंपनी ने 25,120 कारें निर्यात की थीं।
कंपनी ने कहा कि अगस्त में कंपनी ने ए-2 सेगमेंट की (सेंट्रो, आई-10 और आई-20) 45,804 कारों की बिक्री की है जबकि ए-3 सेगमेंट (एक्सेंट और वेरेना) की 4,806 कारें बेची हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications