टीवीएस मोटर्स की बिक्री 34 प्रतिशत बढ़ी
मोटर साइकिल, स्कूटर और तिपहिया वाहनों के क्षेत्रों में कंपनी की कुल बिक्री अगस्त में 1,70,735 वाहन रही जो कि पिछले साल के अगस्त में 1,27,875 वाहन थी।
दो पहिया वाहन के क्षेत्र में कंपनी की बिक्री 1,67,109 वाहन रही जो कि पिछले साल के इसी महीने में 1,15,095 वाहन थी। इसमें से कंपनी ने 19,028 वाहनों का निर्यात किया जबकि पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 11,747 वाहनों का निर्यात किया था।
अप्रैल से अगस्त तक कंपनी की कुल बिक्री 7,86,256 वाहन रही है जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 5,94,927 वाहन रही थी।
तिपहिया वाहनों के उत्पादन के क्षेत्र में हाल ही में प्रवेश करने वाली टीवीएस मोटर्स ने इस महीने 3,626 तीन पहिया वाहन बेचे हैं जबकि पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 1,033 तीन पहिया वाहन बेचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications