जन्माष्टमी : बांग्लादेश में हिंदुओं ने जन्माष्टमी पर्व मनाया
ढाका, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बुधवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' की वेबसाइट 'स्टार ऑनलाइन' के मुताबिक इस अवसर पर देशभर में भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना हुई और गीता जागरण, कीर्तन व सत्संग के आयोजन हुए।
बांग्लादेश ऐसा तीसरा राज्य है जहां हिंदुओं की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां की 15.6 करोड़ की आबादी का 10 प्रतिशत हिस्सा हिंदू है। जन्माष्टमी के अवसर पर यहां सार्वजनिक अवकाश रहता है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति जिल्लुर रहमान और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को बधाई दी।
यह एक इत्तेफाक ही है कि मुसलमानों के रमजान के पवित्र महीने में जन्माष्टमी पर्व पड़ा है।
गौरतलब है कि गृह मंत्री सहरा खातून ने पहले ही हिंदुओं से अपील की थी कि वे शाम पांच बजे मुसलमानों का रोजा टूटने के पहले तक अपने त्योहार के आयोजन पूरे कर लें। खातून के इस वक्तव्य की मीडिया में कड़ी आलोचना हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications