पुलिस हिरासत में कैदी पर हमला, 1 हमलावर ढेर
घटना जिले के देवबंद रेलवे स्टेशन के निकट की है। यहां बुधवार शालीमार एक्सप्रेस रेलगाड़ी द्वारा पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर मुजफ्फरनगर जा रहे नरेश नाम के कैदी पर जानलेवा हमला किया गया। सहारनपुर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी के कार्यवाहक प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि नरेश को दो गोलियां लगी हैं। गंभीर अवस्था में उसे मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गय है।
पुलिस के मुताबिक नरेश हत्या के आरोप में बरेली जेल में बंद था और उसे आज पेशी के लिए मुजफ्फरनगर की अदालत ले जाया जा रहा था। सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है। नरेश भी मूल रूप से सहारनपुर जिले का रहने वाला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सिंह ने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान देवबंद निवासी दानिश के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है। दानिश के कब्जे के एक 9 एमएम पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद किए गए हैं। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications