धमनियां स्वस्थ रखता है कॉफी का प्याला
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक शोधकर्ताओं ने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए ऐसे 485 लोगों पर नजर रखा, जिनकी उम्र 65 से 100 वर्ष के बीच थी और जो दिल के लिए खतरनाक उच्च रक्तचाप और अवसाद जैसी बीमारियों से ग्रसित थे।
इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने ग्रीस के द्वीप इकारिया पर रहने वाले लोगों को अपनी विषयवस्तु बनाया। इस द्वीप को 'लंबी आयु की भूमि' कहा जाता है। यहां के एक तिहाई बाशिंदे 90 वर्ष उम्र के हैं।
शोध की रिपोर्ट में कहा गया है कि अवसाद के कारण धमनियों में कड़ापन आ जाता है। इससे दिल के आघात का खतरा बढ़ जाता है।
शोधकर्ता दल की नेता क्रिस्टिना चेरीशुहू ने कहा कि दिन में एक या दो कप कॉफी का सेवन करने वाले 56 फीसदी लोगों की धमनियां सबसे स्वस्थ स्थिति में रहती हैं।
कॉफी के सेवन से उनकी रक्त नलिकाएं युवाओं की रक्त नलिकाओं की तरह ही लचीली हो जाती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications