पित्रोदा के साथ अमेठी पहुंचे राहुल
राहुल गांधी लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर उतरकर सड़क मार्ग से अमेठी पहुंचे। राहुल और पित्रोदा ने अमेठी के बहादुर गांव में एक कार्यक्रम में संयुक्त रूप से इंटरनेट की ब्रॉडबैंड सेवा का शुभारंभ किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि इस दौरान राहुल ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए देश के विकास में सूचना तकनीक सेवाओं के महत्व के संबंध में बताया।
दोपाहर बाद कांग्रेस महासिचव का जगदीशपुर के कटनांव गांव में सहकारी भवन का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।
प्रवक्ता ने बताया कि तीन दिवसीय दौरे के दौरान राहुल अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का औचक भ्रमण करके केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। इसके अलावा वह पार्टी कार्यकर्ताओं और युवक कांग्रेस के नविनयुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे व कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications