दिल्ली में ब्लूलाइन बस ने युवक को कुचला
पुलिस ने बताया कि नंद नगरी से आनंद पर्वत के बीच चलने वाली रूट नंबर 212 बस में संदीप नामक युवक चढ़ने की कोशिश कर रहा था तभी यह हादसा हुआ। उस वक्त युवक अपने कार्यालय जा रहा था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया,"संदीप बस में बैठन की कोशिश कर रहा था तभी चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा दी। युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह बस के पीछे वाले पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।"
पुलिस ने बताया कि उस वक्त संदीप करोल बाग अपने आर्यालय जा रहा था। घटना के बाद नाराज लोगों ने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications