ठगी के आरोप में 2 ब्रिटिश नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मार्क सैंडविल और डेनियल फ्रॉग के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई है।"
जतिंद्रपाल सिंह सोहल ने शिकायत में कहा है कि उसने वर्ष 2007 में एक ब्रिटेन की एक कंपनी को साक्षात्कार दिया था।
सोहल ने कहा, "उन्होंने मेरा चयन भी कर लिया था और वीजा के लिए करीब 740 पाउंड और कार्य करने की अनुमति के लिए 1,000 पाउंड मांगे। मैंने तुरंत यह धनराशि उनके द्वारा मुहैया कराए गए खाते में स्थानांतरित कर दी।"
सोहल ने बताया, "इसके बाद दोनों गायब हो गए और मेरे फोन का जवाब देने बंद कर दिए। मैंने ब्रिटिश उच्चायोग से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड में इस नाम की कोई कंपनी नहीं है।"
इस बीच, पंजाब पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है और इस मामले में इंटरपोल की मदद लेने की योजना बना रही है।
इस मामले की छानबीन कर रहे अधिकारी संजीव कुमार ने कहा,"हम इस मामले के सभी पहलुओं को देख रहे हैं। पुलिस खाते के बारे में पता लगा रही है। हमने अन्य जिलों की पुलिस से भी ऐसे मामलों की जांच करने को कहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications