बाल्टिक सागर में मिली दुनिया की सबसे पुरानी शैम्पेन

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक गोताखोर क्रिश्चियन एक्सट्रॉम को डूबे जहाज की जानकारी फिनलैंड के मछुआरे एलैंड आर्चीपेगालो ने दी थी। आर्चीपेगालो ने उन्हें बताया था कि जहाज 55 मीटर गहराई में मौजूद है।

शुरुआत में एक्सट्रॉम को उस जहाज के मलबे के लिए इतनी गहराई तक जाना उचित नहीं लगा क्योंकि उनका मानना था कि जहाज आकार में काफी छोटा है और उसमें काम की कोई भी चीज नहीं मिलेगी।

काफी सोच-विचार के बाद वह जहाज तक पहुंचने के लिए तैयार हुए। जब वह जहाज तक पहुंचे तो उनकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। जहाज के मलबे में उन्हें 1780 के दशक में तैयार शैम्पेन की 70 ऐसी बोतलें प्राप्त हुईं, जिन्हें आज की तारीख में दुनिया की सबसे पुरानी शैम्पेन का दर्जा मिल सकता है।

एक्सट्रॉम ने यह जानने के लिए शैम्पेन को पीकर देखा कि वह असल में पीने योग्य है भी या नहीं। एक्सट्रॉम ने बताया कि पिछले वर्ष 1825 में तैयार एक शैम्पेन की बोतल खोली गई थी लेकिन उनके द्वारा खोजी गई शेंपेन तो 230 वर्ष पुरानी है।

जानकारों के मानना है कि कॉर्क (ढक्कन) की डिजाइन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि जहाज में से प्राप्त शैम्पेन विश्व प्रसिद्ध 'वेन्यू चिक्वोट' ब्रांड की शेंपेन है। इस शैम्पेन की एक बोतल की कीमत 68,000 डॉलर हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+