लेह के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति
लेह हवाई अड्डे पर राज्य के राज्यपाल एन.एन. वोरा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राष्ट्रपति की अगुवानी की। एक अधिकारी ने बताया कि सेना और वायु सेना के अधिकारियों ने पाटील को राहत एवं बचाव कार्य का ब्यौरा दिया।
राष्ट्रपति ने यहां सेना के कार्यो की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों को बताया कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है। पाटील सेना और गैर सरकारी संगठनों द्वारा चलाए जा रहे राहत शिविरों का दौरा भी कर सकती हैं।
पाटील से पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बीते 17 अगस्त को लेह का दौरा किया था और पुनर्निर्माण एवं राहत कार्यो के लिए 125 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने लेह त्रासदी में मारे गए हर व्यक्ति के परिजनों को एक लाख रुपये और घायल के परिजनों को 50,000 रुपये देने का ऐलान भी किया था।
गौरतलब है कि लेह में बीते छह अगस्त को बादल फट जाने से 183 लोगों की मौत हो गई थी। यहां 200 लोग अभी भी लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications