घाटी में जनजीवन पटरी पर लौटा
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर और घाटी के अन्य कस्बों से कर्फ्यू हटा लिया गया है। अनंतनाग में कर्फ्यू अभी जारी है।"
घाटी में शैक्षणिक संस्थान, दुकानें, बैंक, डाकघर और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान फिर से खुल गए। लोग खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजारों में दिखाई दिए।
एक बैंक कर्मचारी मंजूर अहमद भट्ट ने कहा, "आप नहीं जानते कि यहां कल क्या हो जाए। मैंने अपने परिवार के लिए कुछ समान खरीदने का फैसला किया है। हमने इस बार बेहद सादगी से ईद मनाने का फैसला किया है।"
सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े ने लोगों से बुधवार को सामान्य जनजीवन बहाल करने और जरूरी चीजों की खरीदारी करने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि दो महीने से भी अधिक समय से कश्मीर घाटी को कर्फ्यू और अलगवादियों के बंद से दो-चार होना पड़ा है। बीते 11 जून से यहां हिंसा में 65 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications