गिलार्ड को ग्रीन पार्टी के समर्थन की उम्मीद

बैंड ने बुधवार सुबह गिलार्ड के संसदीय कार्यालय में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

बैंड के समर्थन के बदले में गिलार्ड ने जलवायु परिवर्तन पर एक समिति गठित करने और दंत चिकित्सा क्षेत्र में निवेश करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने पूर्वी तट पर तीव्र गति वाली रेल सेवा पर भी विचार करने का वादा किया।

समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार गिलार्ड ने अफगानिस्तान मुद्दे और राजनीतिक दान पर लगे प्रतिबंधों पर संसद में एक बहस कराने का भी आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री गिलार्ड और टोनी एबट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 150 सदस्यीय संसद में सरकार बनाने के लिए 76 सीटों के समर्थन की आवश्यकता है। परंतु इस समय दोनों के पास 73-73 सीटे हैं। ग्रीन पार्टी को एक स्थान और निर्दलियों को तीन स्थान मिले हैं।

तस्मानिया के निर्दलीय सांसद एंड्रयू विल्की ने कहा कि उनको लेबर पार्टी का प्रस्ताव स्वीकार नहीं है और वह गठबंधन के लिए उपयुक्त प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं।

विल्की ने कहा कि उनके प्रस्तावों का जो जवाब लेबर पार्टी ने दिया है वह अस्वीकार्य है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+