दिल्ली में गर्मी और उमस
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा जो औसत से तीन डिग्री ऊपर था। आद्र्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई। लगातार पांचवें दिन भी राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
भारताय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है।"
दिल्ली में शनिवार से बारिश नहीं हुई है। यहां केवल अगस्त में ही 455.1 मिलीमीटर बारिश हुई जो औसत से 101 प्रतिशत ज्यादा है। इस बार अगस्त में पिछले 10 साल की तुलना में सबसे ज्यादा बारिश हुई।
दिल्ली में अब तक 698.6 मिलीमीटर बारिश हुई है जो औसत से 36 प्रतिशत ज्यादा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications