राजस्थान में स्वाइन फ्लू के 26 नए मामले
प्रदेश में अप्रैल माह से लेकर 31 अगस्त तक 863 नमूनों की जांच में कुल 251 नमूने स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (जनस्वास्थ्य) डॉ. ओ.पी.गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को पॉजिटिव पाये गये मामलों में जयपुर के 14, जोधपुर के 3, कोटा, करौली व अजमेर के 2-2 तथा उदयपुर, सवाई माधोपुर व भरतपुर के 1-1 मामले शामिल हैं। इन सभी को निर्धारित दवाइयां दी जा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications